JalandharPunjab

बाबा नामदेव जी के प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में निकाला गया नगर कीर्तन

जालंधर कैंट, एच एस चावला।

शिरोमणि भगत बाबा नामदेव जी का 752वें प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में टांक क्षत्रिय सभा जालंधर छावनी द्वारा धन धन श्री गुरु ग्रँथ साहिब जी की छत्रछाया व पांच प्यारों की अगुवाई में नगर कीर्तन गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा ( रजि. ) जालन्धर कैंट से निकाला गया। इस मौके पर एसीपी कैंट बबनदीप सिंह आम आदमी पार्टी स्पोर्ट्स विंग पंजाब के अध्यक्ष ओलंपियन सुरिंदर सिंह सोढी , शिरोमणि अकाली दल हल्का जालन्धर कैंट के इंचार्ज जगबीर सिंह बराड़ , भाजपा नेता सरबजीत सिंह मक्कड़ सहित कई गणमान्य व्यक्तियों ने नतमस्तक होकर गुरु महाराज जी का आशीर्वाद प्राप्त किया। टांक क्षत्रीय सभा के प्रधान कुमार संजीव ने आए सभी गणमान्य व्यक्तियों और धार्मिक संस्थाओं के मुख्य सदस्यों का स्वागत करते हुए, उन्हें सिरोपा डालकर सन्मानित किया।

नगर कीर्तन सारे नगर की परिक्रमा करते हुए वापिस गुरुद्वारा साहिब पहुंच कर संम्पन हुआ। नगर कीर्तन के रूट पर विभिन्न संस्थाओं द्वारा अनेकों प्रकार के लंगर लगाए गए। नगर वासियों ने धन धन श्री गुरु ग्रँथ साहिब जी के सनमुख नतमस्तक होकर गुरु महाराज जी का आशीर्वाद प्राप्त किया। धन धन श्री गुरु ग्रँथ साहिब जी की पालकी के पीछे संगतों द्वारा गुरबाणी का जस गायन किया गया।

इस मौके गुरुद्वारा साहिब के प्रधान जोगिंदर सिंह टीटू, पूर्व प्रधान चरनजीत सिंह चड्डा, पुर्व पार्षद पुनीत कौर चड्डा, दर्शन लाल बजाज, अविनाश शर्मा, संजीव त्रेहन, राज कुमार राजू , गुरशरण सिंह टक्कर , पाल सिंह बेदी, हरप्रीत सिंह भसीन, हरविंदर सिंह पप्पू , सतविंदर सिंह मिंटु , जगमोहन सिंह जोगा , मोहिंदर सिंह बावा, चरनजीत सिंह चन्नी , बिक्रमजीत सिंह , राकेश कुमार , गुरदर्शन सिंह गोला , भूषण अग्रवाल भुशी, सुरिंदर बजाज, संजय कालरा, अश्विनी गर्ग, ओम प्रकाश मक्कड़, शिवदर्शन अबी आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button