
जालंधर, ब्यूरो।
जालंधर के बस्ती शेख इलाके में एक चाचा ने अपनी ही 6 वर्षीय भतीजी को हवस का शिकार बना डाला। परिजनों ने आरोपी को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया।
जानकारी देते हुए लड़की के पिता ने बताया कि उन्होंने अपने घर पर पूजा पाठ का कार्यक्रम रखा था, जिसमें रिश्तेदारों को भी बुलाया गया था। उसने अपने चाचा के लड़के को भी निमंत्रण भेजा था। चाचा के लड़के ने खाना खाने के बाद कहा कि उसे नींद आ रही है। वह कमरे में सोने चला गया और अपने साथ उनकी 6 साल की बेटी को भी ले गया। कमरे में ले जाकर उसने घिनौनी हरकत कर डाली।
जब असहनीय दर्द के कारण बच्ची जोर-जोर से चिल्लाई तो उसकी चीखें सुनकर मां कमरे की ओर भागी तो देखा तो बच्ची के खून बह रहा था। उसने तुरंत अपने पति को आवाज लगाई। जिसके बाद आरोपी को मौके पर ही पकड कर पुलिस को सूचना दी गई।
सूचना मिलते ही थाना डिवीजन न. 5 के एएसआई हरीश कुमार स्टाफ के साथ मौके पर पहुंच कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। एएसआई हरीश कुमार ने बताया कि बच्ची को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवा दिया है। उसका मेडिकल करवाया जाएगा। पुलिस द्वारा आगे की कारवाई की जा रही है।