Jalandhar

शहर में एक किराना व्यापारी की गोलियां मारकर हत्या

कपूरथला के शहर फगवाड़ा में देर रात एक किराना व्यापारी की गोलियां मारकर हत्या कर दी। गोलीबारी की यह घटना न्यू मनसा देवी नगर में हुई है। जिस व्यक्ति की हत्या हुई है, उसकी पहचान पंकज दुग्गल के रूप में हुई है। पंकज दुग्गल का हिमाचल में किराना का कारोबार था। वहां वह सामान सप्लाई करते थे।

परिजनों का कहना है कि पंकज दुग्गल के घर पर दो अज्ञात लोग आए और गोली मार कर फरार हो गए। पंकज के ऊपर हमलावरों ने दो फायर किए। उनकी मौत दिल में गोली लगने से हुई।

Back to top button