JalandharPunjab

तरनतारन में पुलिस थाने पर रॉकेट लांचर से हमला, मचा हड़कंप

तरनतारन, ब्यूरो।

पंजाब के तरनतारन क्षेत्र के अंतर्गत आते सरहाली थाने में रॉकेट लॉन्चर से हमला हुआ है। इस हमले में किसी भी तरह का कोई जानी नुकसान नहीं हुआ लेकिन पुलिस थाने की बिल्डिंग क्षतिग्रस्त हो गई। दरअसल ये अटैक पुलिस स्टेशन को निशाना बनाकर किया गया है. पंजाब पुलिस के मुताबिक देर रात एक बजे पुलिस स्टेशन की बिल्डिंग पर रॉकेट लॉन्चर से अटैक हुआ है।

देर रात एक बजे के करीब तरनतारन के सरहाली पुलिस थाने को टारगेट किया गया है. इससे पहले मोहाली के सेक्टर-77 में आरपीजी अटैक हुआ था। अब ये बड़ा हमला हुआ है जोकि खतरे की निशानी माना जा रहा है। ये भी माना जा रहा है कि ये पहले कहीं और गिरा है, बाद में डायवर्ट होकर पुलिस स्टेशन में आया है। मसलन, रॉकेट लॉन्चर ने पहले गेट या पिलर को टारेगट किया, जिसके बाद यह अंदर की तरफ आया है।

One Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button