JalandharPunjab

भाजपा हाईकमान ने गुरविंदर सिंह लांबा को बनाया जिला उपाध्यक्ष , कैंट में खुशी की लहर

जालंधर कैंट, एच एस चावला।

भाजपा हाईकमान ने जिला कार्यकारिणी सदस्य स. गुरविंदर सिंह लांबा को प्रमोट करते हुए जिला उपाध्यक्ष नियुक्त किया है। स. लांबा की इस नियुक्ति को लेकर कैंट में खुशी की लहर है, जिसके चलते उन्हें हर वर्ग के लोगों से बधाइयाँ मिल रही हैं। पार्टी हाईकमान व जिला प्रधान सुशील शर्मा का धन्यवाद करते हुए स. लांबा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की ओर से जो जिम्मेवारी उन्हें दी गई है, वह उसे पूरी ईमानदारी व तनदेही से निभाएंगे।

स. गुरविंदर सिंह लांबा ने कहा कि पार्टी की नीतियों के बारे में लोगों को जागरूक करना उनका मुख्य उद्देश्य होगा ताकि आने वाले 2024 के लोकसभा चुनाव में पार्टी की जीत के लिए कड़ी मेहनत करते हुए अधिकतर लोगों को भाजपा के साथ जोड़ा जाए।

गौरतलब है कि स. गुरविंदर सिंह लांबा भाजपा के कर्मठ सदस्य के रूप में जिला कार्यकारिणी सदस्य व कैंट मंडल में भी उपाध्यक्ष के ओहदे पर कार्य कर चुके हैं। भाजपा हाईकमान ने उनकी सेवाओं को देखते हुए उन्हें जिला भाजपा उपाध्यक्ष की बड़ी जिम्मेवारी सौंपी है।

Back to top button