[the_ad id="98460"] [the_ad id="98341"]
EducationJalandhar

एस.डी. कॉलेज की  एम.कॉम सेमेस्टर द्वितीय की छात्राओं का यूनिवर्सिटी  के शीर्ष स्थानों पर कब्जा

एस.डी. कॉलेज फॉर  विमेन, जालंधर की  एम.कॉम सेमेस्टर द्वितीय की छात्राओं का यूनिवर्सिटी  के शीर्ष स्थानों पर कब्जा ।

 पी.सी.एम.एस.डी. कॉलेज फॉर विमेन, जालंधर का एम.कॉम. सेमेस्टर द्वितीय का जीएनडीयू का परिणाम उल्लेखनीय रूप से उत्कृष्ट रहा है। गगनदीप कौर ने 1100 में से 965 अंक प्राप्त करके यूनिवर्सिटी में चौथा स्थान हासिल किया। इस गौरव को बढ़ाते हुए, कनीज फातिमा 964 अंक प्राप्त करके यूनिवर्सिटी में पांचवें स्थान पर रहीं। अध्यक्ष नरेश कुमार बुधिया जी, कॉलेज की प्रबंधक समिति के अन्य माननीय सदस्यों एवं प्राचार्य प्रो. डॉ. पूजा पराशर ने संस्थान का नाम रौशन करने पर छात्रों को सम्मानित किया। उन्होंने इन शानदार परिणामों के लिए कॉमर्स एंड मैनेजमेंट डिपार्टमेंट की भी प्रशंसा की और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Back to top button