




जालंधर ( एस के वर्मा ): नार्थ हलके से कांग्रेस के उम्मीदवार बावा अवतार हैनरी की जीत आज उस समय ओर पक्की हो गई। जब भारतीय जनता पार्टी के महासचिव व वार्ड नं 66 निवासी बलजीत सिह ने भाजपा का दामन छोड़ कर कांग्रेस का हाथ थाम लिया।इसी के साथ आम आदमी पार्टी के सक्रिय कार्यकर्ता नवजीत सिंह ने भी झाडू और झटका देते हुए कांग्रेस के साथ हाथ मिला लिया।वही मकसूदां के बसपा की सालों से सेवा करने वाले दुग्गल परिवार ने हाथी से नीचे उतरते हुए कांग्रेस मे भाजपा आम आदमी पार्टी बसपा के कार्यकर्ताओं व नेताओं के कांग्रेस में शामिल होने से स्पष्ट पता चलता था कि सभी कांग्रेस व बावा अवतार हेनरी की नीतियों से खुश है। उन्होंने कहा कि जो मान सम्मान कांग्रेस में मिलता है वह किसी भी अन्य पार्टी में नहीं मिलता इसलिए कांग्रेस में शामिल हुए हैं वही हेनरी परिवार एक ऐसा परिवार है जो हर एक के दुख सुख में खड़ा होता है।हैनरी ने शामिल हुए नेताओं का हार्दिक स्वागत किया और कहा की कांग्रेस पार्टी एक सेकुलर पार्टी है यहाँ किसी भी धर्म का सहारा लेकर राजनीति नहीं की जाती उन्होंने सभी नेताओं को यह आश्वासन दिया की कांग्रेस पार्टी में उन्हें पूरा मान सम्मान दिया जाएगा।

