Advertisement





जालंधर (एस के वर्मा ): पंजाब विधानसभा चुनाव के मद्देनजर भाजपा के स्टार प्रचारक केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह, अनुराग ठाकुर, पीयूष गोयल और मनोज तिवारी 17 फरवरी को पंजाब के अलग अलग विधानसभा हलकों में चुनाव प्रचार करेंगे। इस बात की जानकारी भाजपा के प्रदेश महामंत्री और भाजपा चुनाव संचालन समिति के संयोजक जीवन गुप्ता ने दी। जीवन गुप्ता ने बताया कि केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर 17 फरवरी को सारा दिन जालंधर में अलग-अलग विधानसभा हलकों में प्रचार करेंगे। इसके अलावा राजनाथ सिंह अमृतसर, नंगल और मोगा में, पीयूष गोयल मंडी गोविंदगढ़, लुधियाना और साहनेवल में और मनोज तिवारी लुधियाना में चुनाव प्रचार करेंगे।
Advertisement

