




जालंधर (एस के वर्मा ): जालंधर ज़िले में पूरी चुनाव प्रक्रिया आज़ाद, निष्पक्ष और पारदर्शी ढंग के साथ पूरी की गई। ज़िला प्रशासन की तरफ से कपूरथला रोड पर बनाऐ गए अलग -अलग गिनती केन्द्रों पर आज वोटों की गिनती के निर्विघ्न संचालन उपरांत सभी 9विधान सभा हलकों के नतीजों का ऐलान किया गया। कांग्रेस की तरफ से जालंधर उत्तरी, जालंधर छावनी, शाहकोट, फ़िल्लौर और आदमपुर सहित पाँच विधान सभा हलकों में जीत दर्ज की गई जबकि’आप’ने करतारपुर, जालंधर पश्चिमी, जालंधर केंद्रीय और नकोदर हलकों में जीत हासिल की। विधान सभा हलका जालंधर केंद्रीय से जहाँ सबसे कम 247 वोटों के फर्क के साथ जीत दर्ज की गई, वहीं फ़िल्लौर हलके से 12303 वोटों की लीड के साथ सबसे बड़े फर्क के साथ जीत प्राप्त की गई है। जालंधर उत्तरी से कांग्रेसी उम्मीदवार बावा हेनरी ने 47338 वोटों हासिल कर 9486 वोटों के अंतर के साथ जीत प्राप्त की है। इसी तरह जालंधर कैंट से परगट सिंह कुल 40816 वोट ले कर 5808 वोटों के अंतर के साथ विजेता रहे। जबकि जालंधर केंद्रीय से ‘आप ’ के रमन अरोड़ा ने कुल 33011 वोट ले कर 247 वोटों के फर्क के साथ जीत हासिल की। जालंधर पश्चिमी से ‘आप ’ के शीतल अंगुराल 4253 वोटों के फर्क के साथ कुल 39213 वोटों ले कर विजेता रहे और करतारपुर से बलकार सिंह ने 41830 वोटों ले कर 4574 वोटों के फर्क के साथ जीत हासिल की। नकोदर हलके से इन्द्रजीत कौर मान कुल 42,868 वोटों ले कर 2869 वोटों के फर्क के साथ विजेता रही। आदमपुर हलके से कांग्रेसी उम्मीदवार सुखविन्दर कोटली ने 39554 वोटों हासिल करके 4567 वोटों के अंतर के साथ जीत हासिल की ,जबकि विधान सभा हलका शाहकोट से हरदेव सिंह लाडी कुल 51661 वोटों ले कर 12079 वोटों के फर्क के साथ विजेता रहे। इसके इलावा फ़िल्लौर से विकरमजीत सिंह चौधरी को कुल 48,288 वोट पड़ी और उन्होंने 12303 वोटों के अंतर के साथ जीत दर्ज की। डिप्टी कमिशनर घनश्याम थोरी ने पूरी चुनाव प्रक्रिया के सफलतापूर्वक पूरा होने पर सभी वोटरों, चुनाव आधिकारियों /कर्मचारियों, सुरक्षा बलों और राजनीतिक पार्टियों के प्रातिनिधियों का धन्यवाद किया, जिनकी सक्रिय भागीदारी और सहयोग के साथ जालंधर में वोटिंग और गिनती की प्रक्रिया को सभ्यक ढंग के साथ पूरा किया गया।

