Advertisement





जालंधर ( व्यूरो ): पत्रकार अभिनंदन भारती के पिता गोलमाल न्यूज के संपादक सर्वेश भारती का आज निधन हो गया है। वह कुछ दिनों से बीमार चल रहे थे और आज सुबह हार्टअटैक से उनका निधन हो गया। उनका अंतिम संस्कार सोमवार को मॉडल टाउन श्मशानघाट में किया जाएगा। उनके निधन पर शहर की सामाजिक, राजनीतिक, मीडिया जगत और धार्मिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने दुख प्रकट किया है। इस दुख की घड़ी में डिजिटल मीडिया एसोसिएशन उनकी आत्मिक शांति के लिए भगवान से प्रार्थना करता है कि उनको अपने चरणों में स्थान दें और उनके परिवार को इस दुख को सहने की शक्ति प्रदान करें।
Advertisement

