




जालंधर (एस के वर्मा ): कौशल प्रशिक्षण प्रदान करके महिलाओं को सशक्त बनाने की दिशा में अहम कदम उठाते पंजाब कौशल विकास मिशन, चण्डीगढ़ की तरफ से माइक्रोसॉफ्ट निगम (इंडिया) प्राईवेट लिम. के साथ समझौता किया गया है, जिसका मुख्य लक्ष्य महिलाओं को कौशल प्रशिक्षण प्रदान करके आत्म निर्भर बनाना है जानकारी देते अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर (विकास) जसप्रीत सिंह ने बताया कि इस समझौते के अंतर्गत राज्य भर में 10,000 महिलाओं /लड़कियों और पी.डबलऊ.डी. उम्मीदवारों को सी.एस.आर. प्रोगराम के अंतर्गत 70 घंटो का प्रशिक्षण दिया जायेगा। इस कौशल प्रशिक्षण की विशेषताओं के बारे में जानकारी देते अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर ने बताया कि यह प्रशिक्षण विशेष तौर पर महिलाओं /लड़कियों और पी.डबलऊ.डी. (दिव्यांग) उम्मीदवारों के लिए है। उन्होंने बताया कि इस 70 घंटे के प्रशिक्षण को चार विशेष क्षेत्रों (डिजिटल कौशल, संचार कौशल, रोज़गार योग्यता, उद्यम विकास) को ध्यान में रखते हुए तैयार किया गया है। उन्होंने आगे बताया कि प्रशिक्षण लेने के इच्छुक उम्मीदवार की आयु सीमा 18 -30 साल होनी चाहिए और उम्मीदवार कम से -कम 8वीं पास होना चाहिए। माइक्रोसॉफ्ट और लिंकडिन (LinkedIn) के कर्मचारियों की तरफ से कॅरियर गाइडेंस सम्बन्धित स्व प्रशिक्षण सम्बन्धित सैशन भी होगा। अतिरिक्त डिप्टी कमिशनर ने बताया कि प्रशिक्षण लेने के इच्छुक उम्मीदवार (महिलाएँ /लड़कियाँ और पी.डबलयू.डी.) https://rebrand.ly /pjby2 पर अप्लाई कर सकते हैं। और ज्यादा जानकारी के लिए ज़िला मैनेजर सूरज कलेर के साथ 98786 -60673 पर संपर्क किया जा सकता है।

