




जालंधर (एस के वर्मा ): ज़िले में अमन-कानून की स्थिति पर बारीकी के साथ निगाह रखने और इसे और मज़बूत करने के लिए सीमा सुरक्षा बल (बी.एस.एफ.) की दो टुकड़ियां शहर में तैनात की गई हैं जोकि जालंधर कमिश्नरेट पुलिस के साथ सहयोग करेंगी। पुलिस और बी.एस.एफ. के उच्च आधिकारियों के साथ समीक्षा मीटिंग की अध्यक्षता करते हुए पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह तूर की तरफ से समाज विरोधी तत्वों के साथ सख़्ती के से पेश आने पर ज़ोर दिया गया। उन्होंने कहा कि किसी को भी अमन -शान्ति को किसी कीमत पर भंग करने की इजाज़त नहीं दी जायेगी। पुलिस कमिशनर ने कहा कि जो कोई भी कानून का उल्लंघन करने की कोशिश करेगा उसके साथ सख़्ती के साथ निपटा जायेगा। उन्होंने कहा कि पुलिस शहर में शान्ति, भाईचारक सांझ और सद्भावना बनाए रखने के लिए वचनबद्ध है और इस नेक काम के लिए कोई कसर बाकी नहीं छोड़ी जायेगी। पुलिस कमिशनर ने पुलिस और अर्ध सैनिक बलों को सांझे तौर पर शहर में गश्त करने और जांच करने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि इसके साथ जहां नागरिकों में सुरक्षा की भावना पैदा होगी वहीं अमन -कानून की व्यवस्था को बहाल रखने में मदद मिलेगी। उन्होंने कहा कि शहर भर में विशेष जांच होनी चाहिए और सभी आधिकारियों को अपने -अपने अधिकार क्षेत्र का प्रभार संभाल लेना चाहिए। इस मौके पर डिप्टी कमिशनर, पुलिस जसकरन सिंह तेजा और गुरबाज़ सिंह, अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर पुलिस वत्सला गुप्ता, बी.एस.एफ. के कंपनी कमांडर रघबीर सिंह और विजय प्रकाश चौबे और अन्य भी उपस्थित थे।

