

सारे नगर को सुंदर व रंग बिरंगी लाइटों से सजाया गया
नगर वासियों ने भगवान वाल्मीकि जी की पालकी पर पुष्पवर्षा करके आशीर्वाद प्राप्त किया
जालंधर कैंट, एच एस चावला।
नवयुवक वाल्मीकि सभा (रजि.) हैड क्वाटर मुहल्ला नं. 30, जालन्धर छावनी की ओर से हर वर्ष की तरह त्रैकालदर्शी, आदिकवि भगवान वाल्मीकि जी का प्रगट उत्सव बड़ी श्रद्धा एवं धूमधाम से मनाया गया। प्रगट दिवस के उपलक्ष्य में हर वर्ष की तरह भव्य शोभा यात्रा निकाली गई, जिसमें नगर के गणमान्य व्यक्ति व नगर वासी भारी संख्या में शामिल हुए।

इस पावन अवसर पर सर्वप्रथम अमरजीत सिंह अमरी एवं पुनीत भारती शुक्ला जी द्वारा मूर्ति पूजन किया गया। चंदन ग्रेवाल एवं भारत अटवाल (जौली) द्वारा लंगर का उद्घाटन किया गया। स. परगट सिंह (एम.एल.ए.) जी द्वारा झंडे की रस्म अदा की गई। जालंधर से सांसद चौधरी संतोख सिंह, आम आदमी पार्टी स्पोर्ट्स विंग पंजाब के अध्यक्ष ओलंपियन सुरिंदर सिंह सोढी, परमजीत सिंह रायपुर मैंबर SGPC, सीनियर कांग्रेसी नेता गुरप्रीत सिंह सोनू ढेसी, सीनियर भाजपा नेता एवं पूर्व विधायक सरबजीत सिंह मक्कड़ ने इस शोभायात्रा में विशेष अतिथि के रूप में शिरकत की।
शोभा यात्रा का उद्घाटन बबनदीप सिंह ACP जालन्धर कैंट जी द्वारा किया गया, उनके साथ DSP हरिंदर गिल व SHO कैंट राकेश कुमार मौजूद थे। शोभा यात्रा की रहनुमाई विजय वैश DSO , सुरिंदर वैश्य ACP , राज कुमार ACP , बलदेव अटवाल Advocate , गौतम वैश ETO द्वारा की गई। पुरस्कार वितरण राजविंदर कौर, प्रधान आम आदमी पार्टी पंजाब महिला विंग द्वारा किया गया। समूह वाल्मीकि बुर्जुगों व नवयुवक वाल्मीकि सभा के सदस्यों के द्वारा भगवान वाल्मीकि जी के प्रगट उत्सव की हार्दिक बधाई दी गई।
इस शोभायात्रा में कैंट वाल्मीकि सभा , भगवान वाल्मीकि सेवा सोसायटी जालंधर छावनी, वाल्मीकि सभा (लाल कुर्ती) , नवयुवक वाल्मीकि सभा (तोपखाना) , नवयुवक वाल्मीकि सभा (एम.एच.कालोनी ) , वाल्मीकि सभा (भूर मंडी) , वाल्मीकि सभा (एम.ई.एस. कॉलोनी) , नौजवान वाल्मीकि सभा (संसारपुर एवं धीना ) , वाल्मीकि सभा ( मुहल्ला नं. 20-24 जालन्धर कैंट ) , वाल्मीकि सभा (दीपनगर) , प्राचीन भगवान वाल्मीकि मन्दिर कमेटी (गढ़ा, जालन्धर) , श्री रामलीला कमेटी (रजि.) (जालन्धर छावनी ) , श्री बांके बिहारी मण्डल (रजि.) (जालन्धर छावनी ) , जय गणपति सेवा सोसायटी (जालन्धर छावनी ) , श्री गणपति उत्सव सेवा मण्डल (रजि.) जालन्धर छावनी , नवयुवक सेवा सोसायटी (मुहल्ला नं. 21-25 जालन्धर कैंट ) , गुरूद्वारा गुरु सिंह सभा (जालन्धर छावनी ) , एक नूर वैलफेयर सोसायटी (रजि.) जालंधर कैंट, श्री गुरू शिव नारायण धर्मशाला कमेटी (रजि.) , बारबर यूनियन सैन सभा (जालन्धर कैंट ) , धर्म जागरण समन्वय – जालंधर महानगर , केंद्र वाल्मीकि सभा (अंतर्राष्ट्रीय, यू.के.) ने बढ़चढ़ कर अपना पूर्ण सहयोग दिया।
शोभायात्रा सारे नगर की परिक्रमा करते हुए वापिस मंदिर प्रांगण में आकर संम्पन हुई। शोभायात्रा के रूट पर कैंट की धार्मिक, समाजिक व राजनीतिक संस्थाओं द्वारा विभिन्न प्रकार के लंगर लगाए गये। नगर के बाजारों को सुंदर व रंग बिरंगी लाइटों से सजाया गया। नगर वासियों ने भगवान वाल्मीकि जी की पालकी पर पुष्पवर्षा करके आशीर्वाद प्राप्त किया।
नवयुवक वाल्मीकि सभा (रजि.) , हैड क्वाटर मुहल्ला नं. 30, जालन्धर छावनी के प्रधान भारत बत्तरा, पदाधिकारी एवं समस्त सदस्यों ने सभी का तहदिल से धन्यवाद किया तथा आए हुए सभी गणमान्य व्यक्तियों एवं संस्थाओं के सदस्यों को सिरोपे डालकर सन्मानित किया।
इस तरह भगवान वाल्मीकि मंदिर मोहल्ला न. 32 में पूजा अर्चना के बाद झंडे की रस्म अदा की गई। प्रबंधक कमेटी की ओर से आए सभी गणमान्य व्यक्तियों को सिरोपे डालकर सन्मानित किया गया। उपरांत कैंट वाल्मीकि सभा (रजि.) जालंधर छावनी की ओर से दशहरा ग्राउंड में रखे गए विशेष समारोह में उक्त सभी गणमान्य व्यक्तियों ने शिरकत की , जहां सभा के प्रधान हरदयाल नाहर, सीनियर उप प्रधान हरदेव नाहर व रोहित नाहर रोकी ने उनका फूलमालाएं व सिरोपे डालकर स्वागत किया। इस अवसर पर सभी गणमान्य व्यक्तियों ने देश व नगर वासियों को भगवान वाल्मीकि महाराज जी के पावन प्रकाश उत्सव की बधाई एवं शुभकामनाएं दी।
इस मौके भारत बत्रा, डिंपल हंस, लाडी सरवटे, रिंकू चौहान, वरिंद्र शूका, अश्विनी कुमार, राकेश कुमार अटवाल बाठल, विक्रम बत्रा, विजय बत्रा, लक्की हंस, वासु बत्रा, गौरा , गौतम सरवटे, सुरिंदर बत्रा, वशिष्ट, चेतन बत्रा, दमन बत्रा, सुनील सहोता, राजन घई, तरसेम नाहर, विकास नाहर, मदन लाल नाहर, केवल किशन नहर, जीत राम गाची, तरलोचन नाहर, रिंकू मट्टू , राजिंदर केसर, निर्मल नाहर, सुनील हंस, गुरमेल नाहर, अमित मट्टू , अशोका नाहर, संदीप कुमार नोनी, बावा मोहिंदर सिंह, जोगिंदर सिंह टीटू , हरप्रीत सिंह भसीन, रुपिंदर सिंह भसीन, जगमोहन सिंह जोगा, हरविंदर सिंह पप्पु , रजिंदर जोशी, मनोज अग्रवाल, इंद्र कालरा, जगमोहन वर्मा, अश्विनी गर्ग, धर्मवीर जिंदल बोबी, शिव दर्शन अब्बी, नरेश वालिया, प्रदीप चीकू, राजा, सहित अन्य उपस्थित थे।

Explore the ranked best online casinos of 2025. Compare bonuses, game selections, and trustworthiness of top platforms for secure and rewarding gameplayBonus offer.