Amritsarcanada, usa ukChandigarhFaridkotGorayaIndiaJalandharKhannaLudhianaMohaliPoliticsPunjab

मनोरंजन कालिया हमला : पाकिस्तान से फेंके गए 55 ग्रेनेड, 30 बरामद, 16 धमाके, 9 अभी भ*

मनोरंजन कालिया हमला : पाकिस्तान से फेंके गए 55 ग्रेनेड, 30 बरामद, 16 धमाके, 9 अभी भ*

 

पंजाब

*मनोरंजन कालिया हमला : पाकिस्तान से फेंके गए 55 ग्रेनेड, 30 बरामद, 16 धमाके, 9 अभी भ*

 

मनोरंजन

 

कालिया हमला : पाकिस्तान से फेंके गए 55 ग्रेनेड,

ਪੰਜਾਬ ‘ਚ ਨਹੀਂ ਰੁਕ ਰਹੇ ਗ੍ਰੇਨੇਡ ਹਮਲੇ, ਪਾਕਿਸਤਾਨ ਤੋਂ ਸੁੱਟੇ ਗਏ 55 ਗ੍ਰੇਨੇਡ, ਜਾਣੋ ਕਿੱਥੇ-ਕਿੱਥੇ ਹੋਏ ਬਲਾਸਟ?

 

 

: पूर्व भाजपा मंत्री मनोरंजन कालिया के घर पर हुए ग्रेनेड हमले में पुलिस ने 2 आरोपियों हैरी और सतीश को गिरफ्तार कर लिया है। इसके साथ ही हमले के लिए जिस ई-रिक्शे का इस्तेमाल किया गया था वह भी बरामद कर लिया गया है। सूत्रों के मुताबिक पुलिस ने दिल्ली से 2 और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जिसे लेकर पुलिस जल्द खुलासा कर सकती है।

 

गृहमंत्री और रक्षमामंत्री ने कालिया से की बात

हमले के बाद जहां पंजाब की पूरी लीडरशिप मनोरंजन कालिया से मिलने के लिए उनके घर पहुंची। तो वहीं देश के गृहमंत्री अमित शाह और रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने मनोरंजन कालिया को फोन कर उनका हाल-चाल जाना। शाम होते-होते हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी भी मनोरंजन कालिया से मिलने के लिए उनके घर पहुंचे।

सुरक्षा एजेंसियों को मिली थी हमले की इनपुट

सूत्रों के मुताबिक केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों ने पंजाब में काउंटर इंटेलिजेंस को 48 दिन पहले यह इनपुट दे दिया था कि पंजाब में किसी हिंदू नेता को निशाना बनाया जा सकता है। जिसके बाद स्टेट इंटेलिजेंस अलर्ट हो गई थी। पर उन्हें बिल्कुल भी अंदाजा नहीं था कि यह हमला मनोरंजन कालिया पर होगा। क्योंकि अपने राजनीतिक करियर में वह किसी विवाद में नहीं पड़े थे और उनकी छवि बिल्कुल साफ थी।

 

केंद्र ने पंजाब में भाजपा नेताओं की बढ़ाई सुरक्षा

 

मनोरंजन कालिया पर हुए हमले के बाद केंद्र ने पंजाब में भाजपा नेताओं की सुरक्षा बढ़ाई है। केंद्र ने कालिया समेत 11 भाजपा नेताओं को वाई प्लस सुरक्षा मुहैया करवाने का फैसला लिया है। इससे पहले पंजाब में 13 भाजपा नेताओं को केंद्र की तरफ से सुरक्षा मिली हुई है।

 

पाक से आए 55 ग्रेनेड, 30 ही बरामद

 

सूत्रों के मुताबिक पाकिस्तान से ड्रोन के जरिए पंजाब में 55 ग्रेनेड फेंके गए हैं। जिसमें से पुलिस को 30 ही बरामद हुए हैं और पिछले 7 महीने में 16 ग्रेनेड हमले हो चुके हैं। अभी भी 9 ग्रेनेड का इस्तेमाल नहीं किए गए हैं और इन्हें ट्रेस भी नहीं किया जा सका है।

 

जानें कब-कब हुआ पंजाब में ब्लास्ट

 

9 सितंबर को चंडीगढ़ के सेक्टर 10 में धमाका

 

23 नवंबर को अमृतसर के अजनाला पुलिस स्टेशन पर आईईडी से किया गया धमाका

 

27 नवंबर- गुरबख्श नगर में बंद पुलिस चौकी में ग्रेनेड ब्लास्ट

 

 

2 दिसंबर- एसबीएस नगर के काठगढ़ थाने में ग्रेनेड ब्लास्ट

 

4 दिसंबर को मजीठा थाने में ग्रेनेड ब्लास्ट

 

13 दिसंबर को अलीवाल बटाला थाने में ग्रेनेड ब्लास्ट

 

17 दिसंबर को इस्लामाबाद थाने में ग्रेनेड विस्फोट किया गया

 

18 दिसंबर को गुरदासपुर की बंद पड़ी पुलिस चौकी बख्शीवाला पर ब्लास्ट

 

21 दिसंबर को गुरदासपुर के कलानौर में पुलिस चौकी रात को धमाके से दहल गई

 

9 जनवरी को अमृतसर की गुमटाला चौकी पर भी हमला

 

16 जनवरी को अमृतसर के मजीठा के जैंतीपुर शराब कारोबारी घर पर ग्रेनेड हमला हुआ था

 

3 फरवरी को फतेहगढ़ चूड़िया बायपास पुलिस स्टेशन पर हमला

 

15 मार्च को अमृतसर के मंदिर में हमला

 

16 मार्च को जालंधर के रायपुर रसूल में यूट्यूबर रोजर संधू के घर पर ग्रेनेड हमला

 

2 अप्रैल को पटियाला के बादशाहपुर में ब्लास्ट

 

8 अप्रैल को जालंधर में भाजपा के पूर्व मंत्री मनोरंजन कालिया के घर पर ग्रेनेड हमला

 

Back to top button