JalandharPunjab

एक नूर वैलफेयर सोसायटी की ओर से होगा दशहरा पर्व पर रात्रि प्रीति भोज , समस्त नगर वासी आमंत्रित – बावा मोहिंदर सिंह

जालंधर कैंट, (ब्यूरो) :-

एक नूर वैलफेयर सोसायटी (रजि.) जालंधर कैंट की ओर से दशहरा पर्व पर रात्रि प्रीति भोज होगा। इस सबंध में जानकारी देते हुए सोसायटी के प्रधान बावा मोहिंदर सिंह ने बताया कि हर साल की तरह इस साल भी एक नूर वैलफेयर सोसायटी (रजि.) जालंधर कैंट की ओर से दशहरा पर्व पर सारे नगर वासियों के लिए रात्रि प्रीति भोज का आयोजन गगन पैलस जालंधर कैंट में किया जा रहा है, जिसमें अनेकों प्रकार के स्वादिष्ट व्यंजन बनाये जा रहे हैं।

बावा मोहिंदर सिंह ने कहा कि हम अपने आपको अति सौभाग्यशाली मानते हैं कि प्रभु श्री राम जी ने अपनी कृपा करते हुए हमें यह सेवा प्रदान की है, जिसे हम प्रभु इच्छा तक करते रहेंगे। उन्होंने कहा कि एक नूर वैलफेयर सोसायटी के कन्वीनर अविनाश शर्मा, चेयरमैन जसविंदर पाल सिंह आनंद, उप चेयरमैन अमरजीत सिंह, सीनियर उप प्रधान जोगिंदर सिंह टीटू , जनरल सेक्रेटरी हरशरन सिंह चावला, कैशियर अमरजीत सिंह साहनी, उव प्रधान गुरविंदर सिंह लांबा, उप प्रधान बलजीत सिंह टिंका, सेक्रेटरी जतिंदर सिंह राजू , जॉइंट सेक्रेटरी प्रदीप कुमार चीकू का इस महान कार्य में पूर्ण सहयोग रहता है, जिसके चलते प्रभु कृपा से सारा कार्य निर्विघ्नता पूवर्क संम्पन होता है।

बावा मोहिंदर सिंह ने सोसायटी के सभी पदाधिकारियों की ओर से समस्त नगर वासियों से निम्रता सहित विनती की है कि 5 अक्टूबर 2022 दिन बुधवार दशहरा पर्व वाले दिन रात्रि गगन पैलस जालंधर कैंट में पहुँच कर प्रीति भोज का आनंद लेते हुए प्रभु श्री राम जी का आशीर्वाद प्राप्त करें।

 

Back to top button