[the_ad id="98460"] [the_ad id="98341"]
JalandharPunjab

जालंधर में भाजपा को करारा झटका , 4 पार्षदों सहित कई दिग्गज नेता APP में शामिल

जालंधर, एच एस चावला।

जालंधर में भाजपा को उस समय करारा झटका लगा जब भाजपा के 4 पार्षदों सहित कई दिग्गज नेता आम आदमी पार्टी (APP) में शामिल हो गये। जिसे लेकर जालंधर वैस्ट हलके की राजनीति में एक बड़ा भूकंप सा आ गया है। आम आदमी पार्टी के विधायक शीतल अंगुराल ने कुछ दिन पहले जहां कांग्रेस को बड़ा झटका दिया था, वहीं उन्होंने आज भाजपा की जड़ों को भी हिला कर रख दिया है।

गौरतलब है कि कुछ दिन पहले कांग्रेस के डिप्टी मेयर हरसिमरनजीत सिंह बंटी के साथ कई पार्षद आम आदमी पार्टी में शामिल हुए थे। जिसमें विधायक शीतल अंगुराल ने अहम भूमिका निभाई थी। वहीं आज स्थानीय निकाय मंत्री डाक्टर इंद्रबीर सिंह निज्जर, विधायक रमन अरोड़ा, स्पोर्ट्स विंग पंजाब के अध्यक्ष ओलंपियन सुरिंदर सिंह सोढी, विधायक शीतल अंगुराल के भाई राजन अंगुराल की मौजूदगी में भाजपा के 4 पार्षद व कई दिग्गज नेता प्रदेश कार्यकारणी सद्स्य वीनित धीर, पार्षद श्वेता धीर, पार्षद वरेश मिंटू, जिला उप प्रधान अमित संघा, पार्षद चंद्रजीत कौर संघा, उप प्रधान एससी मोर्चा प्रभ दयाल, पार्षद अनीता रानी, मंडल अध्यक्ष-9 सौरव सेठ, मंडल अध्यक्ष महिला मोर्चा कविता सेठ, कमल लोच, धीरज भगत, रोजी अरोड़ा, लवलीन सोनी,कमला देवी, सुनीता रानी, अरुण, जतिंदर सन्नी, रजिंदर बंटी, गुरविंदर हैरी, कमल लोच, राज कुमार थापा, करतार सिंह (वाईस प्रेजीडेंट एससी मोर्चा मंडल), शमशेर सिंह शम्मी(वाईस प्रेजीडेंट एससी मोर्चा), अमृत पाल सिंह काका, जसवीर सिंह, पम्मा, जोगा सिंह, शिव कमल, दीपक, गुड्डू, सुखविंदर, प्रिंस वालिया, किंग वालिया, संजीव धवन, अमित, बॉबी, अमनदीप, प्रमोद, एडवोकेट डी.एस बावा, जगदीप सिंह बावा, जगदीश सिंह खैरा, सतीश कुमार आम आदमी पार्टी में शामिल हो गये।

इन सभी नेताओं को स्थानीय निकाय मंत्री इंदरबीर सिंह निज्जर ने ज्वाइन करवाया। बता दें कि कुछ दिन पहले इन सभी ने भाजपा की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था और तब से ही इनकी आम आदमी पार्टी (APP) में शामिल होने की चर्चा चल रही थी।

इस मौके विधायक शीतल अंगुराल ने कहा कि नगर निगम चुनाव जनवरी के महीने में होने की संभावना है। उन्होंने कहा कि इस बार जालंधर का मेयर आम आदमी पार्टी (APP) का हो बनेगा। इस मौके पर विधायक शीतल अंगुराल , विधायक रमन अरोड़ा , स्पोर्ट्स विंग पंजाब के अध्यक्ष ओलंपियन सुरिंदर सिंह सोढी, पंजाब सेक्रटरी राजविंदर कौर थिआड़ा, डिप्टी मेयर हरसिमरनजीत सिंह बंटी , राज मदान , सुरजीत सिंह सीटा , जिम्मी कालिया सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

Back to top button