[the_ad id="98460"] [the_ad id="98341"]
JalandharPunjab

वार्ड का विकास तथा वार्ड वासियों को हर सुविधा उपलब्ध करवाना मेरा मुख्य लक्ष्य – नीना बांसल

जालंधर कैंट, एच एस चावला।

वार्ड का विकास करवाना तथा वार्ड वासियों को हर सुविधा उपलब्ध करवाना मेरा मुख्य लक्ष्य है। इन शब्दों का प्रगटावा वार्ड न: 1 से चुनाव लड़ रही प्रबल उम्मीदवार नीना बांसल ने G INDIA NEWS के प्रतिनिधि से बातचीत करते हुए किया। उन्होंने कहा कि मैं मानवता की सेवा करने के उद्देश्य से ही चुनावी मैदान में उतरी हूँ ता जो लोगों को उनका बनता हक मिल सके।

नीना बांसल ने कहा कि उन्होंने अपनी चुनावी मुहिम की शुरुआत कर दी है, जिसके चलते उन्हें वार्ड वासियों का भरपूर समर्थन व आशीर्वाद मिल रहा है। उन्होंने कहा कि मुझे पूर्ण विश्वास है कि वार्ड न: 1 के सूझवान वोटर उन्हें भारी बहुमत से विजयी बना कर सेवा करने का अवसर प्रदान करेंगे।

नीना बांसल ने कहा कि वह कैंट वासियों को आ रही समस्याओं का समाधान करवाने के लिए आवाज़ उठाएंगी ता जो लोगों को आ रही दिक्कतें व परेशानीयों से निजात दिलाई जा सके। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार उन्हें वार्ड वासियों का बहुमुल्य सहयोग मिल रहा है, उसे लेकर वह वार्ड वासियों की उम्मीदों पर खरी उतरेंगी।

Back to top button