[the_ad id="98460"] [the_ad id="98341"]
Jalandhar

जालंधर उपचुनाव में अवैध खनन की एंट्री, MLA खैहरा ने माइनिंग का वीडियो किया जारी

जालंधर लोकसभा उपचुनाव के लिए सभी सियासी पार्टियां अपनी-अपनी रणनीति पर काम कर रही है। आरोप-प्रत्यारोप समेत विभिन्न मामलों को चुनावी मुद्दा बनाने पर भी जोर-शोर से काम किया जा रहा है। पंजाब कांग्रेस ने भी मान सरकार को जालंधर और उसके आसपास की तहसील में होती अवैध माइनिंग के चलते निशाने पर लिया है। कांग्रेस के विधायक सुखपाल सिंह खैहरा ने एक ट्वीट किया है।

कांग्रेसी विधायक खैहरा ने फिल्लौर में (लाडोवाल) सतलुज नदी के रेलवे पुल के ठीक नीचे अवैध खनन की वीडियो भी अपलोड की है। इसमें स्पष्ट तौर पर बेरोक-टोक होती अवैध खनन दिख रही है। टिप्पर और पोकलेन मशीन की मदद से खनन किया जा रहा है।

Back to top button