[the_ad id="98460"] [the_ad id="98341"]
JalandharPunjab

वार्ड न: 1 से प्रबल उम्मीदवार नीना बांसल की चुनावी मुहिम को मिला भारी बल, महिलाओं ने दिया भरपूर समर्थन

 

कहा – नीना बांसल एक पड़ी लिखी व दूरंदेशी रखने वाली महिला , जो कैंट वासियों की समस्याओं को लेकर करेगी आवाज़ बुलंद

कहा – हम सब तन मन धन से नीना बांसल के साथ , भारी बहुमत से विजयी बना कर बनाएंगी पार्षद

जालंधर कैंट, एच एस चावला।

जालंधर कैंट में दिनों दिन चुनावी माहौल गरमाता जाता रहा है, जिसके चलते सभी 7 वार्डों में चुनाव लड़ने के इछुक उम्मीदवारों ने अपने समर्थकों तथा वार्ड वासियों के साथ तालमेल बनाना शुरू कर दिया है। इसी परिक्रिया के चलते वार्ड न: 1 से प्रबल उम्मीदवार नीना बांसल की चुनावी मुहिम को उस वक़्त भारी बल मिला , जब वार्ड की महिलाओं ने उन्हें अपना भरपूर समर्थन देने का विश्वास दिलाया।

उन्होंने कहा कि नीना बांसल एक पड़ी लिखी व दूरंदेशी रखने वाली महिला है और वह कैंट वासियों को आ रही समस्याओं को लेकर कैंटोनमेंट बोर्ड में आवाज़ बुलंद करेगी। इन महिलाओं ने कहा कि हम सब तन मन धन से नीना बांसल के साथ हैं और वह भारी बहुमत से विजयी बना कर अपने वार्ड से पार्षद बनाएंगी।

इस मौके नीना बांसल ने सभी का धन्यवाद करते हुए कहा कि आपका आशीर्वाद व साथ मिलने से उनका हौंसला और भी बढ़ गया है और मैं आपको यह विश्वास दिलाती हूँ कि मैं वार्ड वासियों की उम्मीदों पर खरी उतरूंगी। उन्होंने कहा कि वह वार्ड वासियों सहित कैंट वासियों को भी आ रही समस्याओं की आवाज़ पहल के आधार पर उठाएंगी तथा उन्हें हर सुविधा उपलब्ध करवाने हेतु हर संभव प्रयास करेंगी।

Back to top button