[the_ad id="98460"] [the_ad id="98341"]
Amritsarcanada, usa ukIndiaJalandharPoliticsPunjab

पंजाब पुलिस की ‘इंस्टा क्वीन’ के नाम से मशहूर सीनियर लेडी कॉन्स्टेबल नौकरी से बर्खास्त: थार में हेरोइन सप्लाई करने जा रही थी!

पंजाब पुलिस की ‘इंस्टा क्वीन’ के नाम से मशहूर सीनियर लेडी कॉन्स्टेबल नौकरी से बर्खास्त: थार में हेरोइन सप्लाई करने जा रही थी!

पंजाब पुलिस की ‘इंस्टा क्वीन’ के नाम से मशहूर सीनियर लेडी कॉन्स्टेबल नौकरी से बर्खास्त: थार में हेरोइन सप्लाई करने जा रही थी;

पंजाब पुलिस की ‘इंस्टा क्वीन’ के नाम से मशहूर सीनियर लेडी कॉन्स्टेबल नौकरी से बर्खास्त: थार में हेरोइन सप्लाई करने जा रही थी; हरियाणा में बेचती थी नशा

बठिंडा । हरियाणा में हेरोइन बेचने वाली पंजाब पुलिस की लेडी कॉन्स्टेबल को नौकरी से बर्खास्त कर दिया गया है। बीते कल ही सोशल मीडिया पर ‘इंस्टा क्वीन’ के नाम से मशहूर सीनियर लेडी कॉन्स्टेबल को बठिंडा पुलिस ने हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया था।

 

एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स और बठिंडा पुलिस की टीम ने उसे सिरसा को जोड़ती बठिंडा की बादल रोड पर तब पकड़ लिया था जब वह अपनी थार में हेरोइन सप्लाई करने जा रही थी। ये थार उसने 20 दिन पहले ही खरीदी थी।

 

जब पुलिस ने उसकी गाड़ी रोकी तो वो पहले कर्मचारियों को धमकाने लगी और जब बात नहीं बनी तो भागने लगी। हालांकि, टीम ने उसका पीछा कर उसे पकड़ लिया। पुलिस ने गाड़ी की तलाशी ली तो गियर बॉक्स से 17.71 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। लेडी कॉन्स्टेबल मानसा में तैनात थी। मगर, वर्तमान में बठिंडा पुलिस लाइन से भी अटैच की गई थी।

 

पुलिस का कहना है कि वह खुद भी नशा करती है, इसलिए उसका डोप टेस्ट भी कराया जाएगा। कॉन्स्टेबल के साथी की पत्नी ने दावा किया कि यह कॉन्स्टेबल पुलिस विभाग में ‘मेरी जान’ के नाम से मशहूर है।

 

सारी प्रॉपर्टीज की जांच होगी IGP हेडक्वार्टर सुखचैन सिंह गिल ने कहा कि हेरोइन के साथ पकड़ी गई लेडी कॉन्स्टेबल को SSP मानसा ने तुरंत नौकरी से डिसमिस कर दिया है। सरकारी प्रोसिजर को फॉलो करते हुए उसपर आर्टिकल 311 के तहत कार्रवाई की गई है। उसकी सारी प्रॉपर्टीज की जांच करने के आदेश दे दिए गए हैं। अगर प्रॉपर्टीज अवैध निकलती हैं तो वैसी ही कार्रवाई होगी जैसी अन्य नशा तस्करों के मामले में होती है। इसकी आगे की जांच के लिए SSP बठिंडा को जिम्मेदारी सौंपी गई है। उन्हें कहा गया कि वह लेडी कॉन्स्टेबल के सारे लिंक का पता लगाएं और उन पर भी कार्रवाई करें।

Back to top button