[the_ad id="98460"] [the_ad id="98341"]
Jalandhar

बड़ी खबर: जालंधर के पूर्व मेयर समेत कांग्रेस के कई पूर्व पार्षद आज करेंगे AAP ज्वाइन

जालंधर के पूर्व मेयर समेत कांग्रेस के कई पूर्व पार्षद पहुंचे चंडीगढ़, थोड़ी देर में करेंगे AAP ज्वाइन
जालंधर से बड़ी खबर है। जालंधर के निवर्तमान मेयर जगदीश राजा समेत कांग्रेस और भाजपा के करीब 15 निवर्तमान पार्षद और नेता आज आम आम आदमी पार्टी ज्वाइन करने जा रहे हैं। कांग्रेस छोड़ AAP ज्वाइन करने के लिए कई जगदीश राजा के साथ कई पूर्व कौंसलर चंडीगढ़ रवाना हो गए हैं।

जालंधर के तीन हलकों के कांग्रेसी नेताओं और पूर्व पार्षदों ने सांसद सुशील रिंकू से मिलकर AAP ज्वाइन करने की इच्छा जाहिर की थी। जिससे इन्हें सांसद सुशील रिंकू आज चंडीगढ़ में AAP ज्वाइन करवा रहे हैं। इसमें पूर्व मेयर जगदीश राजा का पूरा ग्रुप बताया जा रहा है।सूत्र बता रहे हैं कि पूर्व मेयर जगदीश राजा के साथ कांग्रेस के पूर्व पार्षदों का पूरा ग्रुप आम आदमी पार्टी ज्वाइन कर रहा है। पूर्व मेयर जगदीश राजा का ग्रुप पिछले कई महीने से AAP ज्वाइन करने के लिए प्रयास कर रहा था, लेकिन उनकी बात नहीं बन रही थी। सुशील रिंकू के सांसद बनने के बाद इन लोगों ने रिंकू से इच्छा जाहिर की, अब जाकर ये लोग AAP ज्वाइन कर रहे हैं।
कांग्रेस छोड़ कर AAP ज्वाइन करने वालों में जालंधर वेस्ट, जालंधर सैंट्रल, जालंधर नार्थ के पूर्व कौंसलर शामिल हैं।

Back to top button