HealthIndia

रेप के मामले में दोषी राम रहीम की पैरोल पर रिहाई पर महिला आयोग ने कड़ा रुख अपनाया

रेप के मामले में दोषी राम रहीम की पैरोल पर रिहाई को लेकर दिल्ली महिला आयोग ने कड़ा रुख अपनाया है. दिल्ली महिला आयोग की चीफ स्वाति मालीवाल का कहना है कि गुरमीत राम रहीम एक बलात्कारी और हत्यारा है और कोर्ट ने उसे उम्रकैद की सजा सुनाई है. हम देखते हैं कि हरियाणा सरकार का जब भी मन करता है, वह राम रहीम को पैरोल पर छोड़ देती है. और इस बार तो वह पैरोल पर बाहर आकर अलग-अलग जगहों पर सतसंग कर रहा है. इस इन सतसंगों में हरियाणा सरकार के मंत्री भी हिस्सा ले रहे हैं.

Back to top button