JalandharPunjab

सीनियर अकाली नेता मनजीत सिंह टीटू ने पार्टी से दिया इस्तीफा

जालंधर, एच एस चावला।

जालंधर से शिरोमणी अकाली दल के सीनियर नेता स. मनजीत सिंह टीटू ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। इस सबंध में जानकारी देते हुए स. मनजीत सिहं टीटू ने बताया कि पिछले लंबे समय से पार्टी ने कुछ ऐसे बदलाव देखने को मिले, जिस कारण उनका पार्टी में दम घुटने लगा है और उन्होंने पार्टी से इस्तीफा देना ही मुनासिब समझा।

गौरतलब है कि स. मनजीत सिंह टीटू व उनके परिवार ने 35 साल शिरोमणी अकाली दल की सेवा की है और वह पार्टी में कई ओहदों पर रहे हैं। उन्होंने वार्ड नंबर 44 से नगर निगम का चुनाव लड़ा, जिसमें वह विजयी रहे। स. मनजीत सिंह टीटू ने शिरोमणी अकाली दल पार्टी के प्रधान सुखबीर सिंह बादल को अपना इस्तीफा भेज दिया है।

 

Back to top button