JalandharPunjab

डा. जौहल के समर्थन में उतरी IMA , जालंधर के अस्पतालों की OPD बंद करने की चेतावनी

जालंधर, ब्यूरो रिपोर्ट।

जालंधर के रामा मंडी क्षेत्र में स्थित जौहल अस्पताल के मालिक डॉ. बलजीत सिंह जौहल के खिलाफ दर्ज मामले में नया मोड़ आ गया है। पूरी IMA डा. जौहल के समर्थन में उतर आई है और उन्होंने वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों से मुलाकात की।

मुलााकात के दौरान डा. आलोक, डा. नवजोत दहिया, डा. सुषमा चावला, डा. अमरजीत डॉक्टर दीपक चावला आदि ने डा. जौहल का समर्थन करते हुए कहा कि डा. जौहल के खिलाफ गलत आरोपों के तहत FIR दर्ज की गई है। इसलिए उनकी मांग है कि जल्द से जल्द से इस FIR से डा. जौहल का नाम हटाया जाए।

IMA सदस्यों ने कहा कि अगर डा. जौहल को राहत न दी गई तो पूरे जालंधर जिले के निजी अस्पतालों में OPD बंद रखी जाएगी, जिसकी सारी जिम्मेवारी पुलिस प्रशासन की होगी। पुलिस ने यह गलत केस राजनीतिक दबाव के नीचे आकर बनाया है अगर सरकार ने इस ओर ध्यान ना दिया तो आने वाले समय में डॉक्टर कोई भी इमरजेंसी केस लेने से मना कर देंगे।

इस कारण जो भी परेशानियां जनता को होगी उन सब की जिम्मेवारी सरकार की होगी अगर प्रशासन ने इस ओर ध्यान नहीं दिया तो इमरजेंसी सेवाएं भी बंद की जाएंगी और अगर फिर भी कुछ ना हुआ तो हॉस्पिटल भी बंद कर दिए जाएंगे, जिसकी जिम्मेदार प्रशासन और सरकार होगी।

 

Back to top button