Uncategorized

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने किया अपनी नई टीम का एलान

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा (JP Nadda) ने शनिवार को अपनी नई टीम का एलान किया। इसमें छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह (Raman Singh), राजस्थान की पूर्व सीएम वसुंधरा राजे (Vasundhara Raje) और झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुबर दास (Raghubar Das) को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया है।

वहीं, तेलंगाना के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष बंडी संजय (Bandi Sanjay) और सांसद राधामोहन अग्रवाल को महामंत्री बनाया गया है। नड्डा की नई टीम में 13 राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और आठ राष्ट्रीय महामंत्री बनाए गए हैं। इसके साथ ही, 13 राष्ट्रीय सचिव भी बनाए गए हैं।

 

राष्ट्रीय उपाध्यक्ष

  • डॉ. रमन सिंह, विधायक (छत्तीसगढ़)
  • वसुंधरा राजे, विधायक (राजस्थान)
  • रघुबर दास (झारखंड)
  • बैजयंत पांडा (ओडिशा)
  • सरोज पाण्डेय, सांसद (छत्तीसगढ़)
  • रेखा वर्मा, सांसद (उत्तर प्रदेश)
  • डी.के. अरुणा (तेलंगाना)
  • एम. चौबा एओ (नगालैंज)
  • अब्दुल्ला कुट्टी (केरल)
  • लक्ष्मीकांत बाजपेई, सांसद (उत्तर प्रदेश)
  • लता उसेंडी (छत्तीसगढ़)
  • तारिक मंसूर, विधान परिषद सदस्य (उत्तर प्रदेश)

राष्ट्रीय महामंत्री

  • अरुण सिंह, सांसद (उत्तर प्रदेश)
  • कैलाश विजयवर्गीय (मध्य प्रदेश)
  • दुष्यंत कुमार गौतम (दिल्ली)
  • तरुण चुग (पंजाब)
  • विनोद तावड़े (महाराष्ट्र)
  • सुनील बंसल (राजस्थान)
  • संजय बंदी, सांसद (तेलंगाना)
  • राधा मोहन अग्रवाल, सांसद (उत्तर प्रदेश)

राष्ट्रीय सचिव

  • विजया राहटकर (महाराष्ट्र)
  • सत्या कुमार (आंध्र प्रदेश)
  • अरविंद मेनन (दिल्ली)
  • पंकजा मुंडे (महाराष्ट्र)
  • नरेन्द्र सिंह रैना (पंजाब)
  • डॉ. अल्का गुर्जर (राजस्थान)
  • अनुपम हाजरा (पश्चिम बंगाल)
  • ओमप्रकाश धुर्वे (मध्य प्रदेश)
  • ऋतुराज सिन्हा (बिहार)
  • आशा लाकड़ा (झारखंड)
  • कामख्या प्रसाद तासा (असम)
  • सुरेन्द्र सिंह नागर (उत्तर प्रदेश)
  • अनिल अटोनी (केरल)

Back to top button