IndiaSports

होटल में महिला से यौन शोषण! भारतीय पैराएथलीट गिरफ्तार, जापान ने किया डिपोर्ट

Sexual exploitation of a woman at a hotel!

जापान में भारतीय पैराएथलीट्स धमाल मचा रहे हैं। भारत की मेडल टैली शतक के करीब धीरे-धीरे अपने कदम बढ़ा रही है। हालांकि इस बीच एक शर्मिंदा कर देने वाली खबर सामने आ रही है। गोल्ड मेडलिस्ट मोहम्मद शम्स आलम को महिला संग छोड़छाड़ के आरोप में वापस भारत भेज दिया गया है।

उन पर लाइफ टाइम बैन भी लग सकता है। जी हां, बताया जा रहा है कि सोमवार को हुई घटना के बाद जापान की पुलिस ने उन्हें हिरास्त में लिया और मंगलवार को उन्हें बिना पैरा एशियन गेम्स में हिस्सा लिए भारत वापस भेज दिया गया। पैरालंपिक कमेटी ऑफ इंडिया यानी PCI अब उन पर लाइवटाइम बैन लगाने पर विचार कर रहा है।

भारतीय दल के सूत्रों के मुताबिक भारतीय पैरा-तैराकी टीम एक होटल में ठहरी थी वहीं की एक कर्मी ने उन पर गंभीर आरोप लगाए हैं। बताया जा रहा है कि शम्स आलम के कमरे में महिला हाउसकीपिंग स्टाफ अपना काम कर रही थी। आरोप है कि इसी दौरान शम्स ने उसका यौन उत्पीड़न किया।

Back to top button