
एटीपी सुखदेव वशिष्ठ ने चेतावनी दी कि अगर दोबारा निर्माण किया गया तो FIR दर्ज करवाएंगे
जालंधर-
जालंधर में नैशनल हाईवे पर हो रहे अवैध बेसमेंट की खुदाई रोकने पहुंचने नगर निगम के एटीपी सुखदेव वशिष्ठ को इमारत मालिक ने धमकाया है। इसके साथ ही वहां मौजूद लोगों ने एटीपी से कहा कि उनकी पहुंच मुख्यमंत्री तक है।
जानकारी के मुताबिक नैशनल हाईवे पर बेसमेंट की खुदाई चल रही है। इसकी शिकायत नगर निगम के कमिश्नर को पहुंची थी। शिकायत के आधार पर कमिश्नर ने एटीपी सुखदेव वशिष्ठ को मौका मुआयना करने पहुंचे। वहां मौके पर बेसमेंट की खुदाई हो रही थी।

जालंधर में अवैध होटल का बेसमेंट का काम चल रहा है सुखदेव वशिष्ठ ने अवैध रूप से खोदी जा रही बेसमेंट को रोकने को कहा तो वहां मौजूद लोगों ने एटीपी को धमकाया और अपनी पहुंच मुख्यमंत्री तक बताई। एटीपी सुखदेव वशिष्ठ ने काम रुकवाते हुए चेतावनी दी कि अगर दोबारा निर्माण किया गया तो एफआईआर दर्ज करवाएंगे।
उधर, इमारत मालिक सिमरजीत सिंह ने कहा है कि उन्होंने CLU की फीस जमा करवा दी है। यह प्रोजैक्ट इनवेस्ट पंजाब के माध्यम से चल रहा है। सिमरजीत सिंह के मुताबिक तीन साल समय होता है, उसमें प्रोजैक्ट के सभी कागजात पूरे करने होते हैं।सिमरजीत सिंह ने एटीपी द्वारा रविवार को आकर काम रुकवाने को भी गलत बताया। उन्होंने एटीपी के काम पर सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि उन्हें तंग किया जा रहा है।









