[the_ad id="98460"] [the_ad id="98341"]
Uncategorized

खालिस्तानी आतंकी गुरपतवंत पन्नू की धमकी:निज्जर की हत्या के लिए शाह, जयशंकर और संजय वर्मा को दोषी बताया

आतंकी संगठन सिख फॉर जस्टिस का मुखिया खालिस्तानी आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू ने एक बार फिर भारत को धमकी दी है। पन्नू ने कहा है कि सिख अभी तक हथियार उठाना भूले नहीं हैं। इतना ही नहीं, पन्नू ने कनाडा में मारे गए आतंकी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या के लिए केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस जयशंकर और कनाडा में हाई कमिशनर संजय वर्मा को दोषी ठहराया है।

खालिस्तानी आतंकियों द्वारा जारी वांटेड पोस्टर

पन्नू ने अमित शाह, एस जयशंकर और संजय वर्मा की फोटो लगाकर एक और पोस्टर जारी किया है। पोस्टर पर निज्जर की फोटो के नीचे तीनों की फोटो लगाकर वांटेड लिखा है। पन्नू ने कहा है कि इनकी सूचना देने वाले को 1.25 लाख डॉलर इनाम दिया जाएगा।

Back to top button