politicalPunjab

जालंधर लोकसभा उपचुनाव में पंजाबी सिंगर ‘सिद्धू मूसेवाला की एंट्री’ इंसाफ यात्रा शुरू

जालंधर / सीमा शर्मा

जालंधर लोकसभा उपचुनाव में शुक्रवार को पंजाबी सिंगर ‘सिद्धू मूसेवाला की एंट्री’ हो गई। मूसेवाला के लिए इंसाफ यात्रा शुरू की गई। उनके माता और पिता बलकौर सिंह बड़ा पिंड (फिल्लौर) और रुड़का कलां से जस्टिस फॉर सिद्धू मूसेवाला मार्च निकालने के लिए पहुंचे।

मूसेवाला के पिता ने लोगों को भावुक होते हुए कहा कि उनके होनहार बेटे शुभदीप को मारने वाले उनके घर के आसपास घूमते रहे और उन्हें पता तक नहीं चल पाया। भारी हथियार, हैंड ग्रेनेड लेकर गाड़ियां 15 दिन उनके घर के आसपास घूमती रहीं। उन्होंने कहा कि सरकार को सब पता था।

यात्रा का शेड्यूल:-

संगरूर उपचुनाव में आप को दिया था बड़ा झटका

Back to top button