Jalandhar

जालंधर में बनी खून की होली, युवक की चाकू से गोदकर की हत्या

जालंधर में होली के दिन युवक की चाकू गोदकर हत्या कर दी गई। मृतक अपने चाचा को हमलावरों से बचाने के लिए आया था। लेकिन उस बीच बचाव में उसकी ही जान चली गई। मृतक की पहचान मूल रूप से बिहार के रहने वाले मनोज के रूप में हुई है। वह फिलहाल लद्देवाली में रह रहा था।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को काबू कर लिया। इसके अलावा भी पुलिस ने दो से तीन लोगों को हिरासत में लिया है।

Back to top button