Jalandhar
जालंधर सेंट्रल से MLA रमन अरोड़ा का फर्जी PA बनकर कॉल करने वाला व्यक्ति गिरफ्तार
जालंधर सेंट्रल से विधायक रमन अरोड़ा का फर्जी PA बनकर कॉल करने वाला व्यक्ति पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने फर्जी पीए भलिंदर सिंह पुत्र बलदेव सिंह को चंडीगढ़ से गिरफ्तार किया है और यह मोहाली फेस सात का रहने वाला। फर्जी पीए के खिलाफ पहले भी दो फ्रॉड के मामले दर्ज हैं।
आर्टिफिशियल ज्वेलरी का धंधा करने वाले भलिंदर पर संगरूर और मुक्तसर साहिब में दो फ्रॉड के मामले दर्ज हैं। फर्जीवाड़े के चक्कर में ही भलिंदर मुक्तसर जेल में बंद था। अभी 22 दिसंबर को ही जेल से बेल आउट हुआ और दोबारा फिर से अपने पुराने फर्जीवाड़े के धंधे में जुट गया।











