HealthIndiaWorld

बड़ा चमत्कार, Turkiye में भूकंप के 13 दिन बाद मलबे से जिंदा निकले पति-पत्नी

बड़ा चमत्कार, Turkiye में भूकंप के 13 दिन बाद मलबे से जिंदा निकले पति-पत्नी

तुर्किये में 6 फरवरी को आए भूकंप से हर कोई सहम गया है। यहां लगातार मौतों का अंबार दिख रहा है। भूकंप से अब तक 46 हजार लोगों की जान जा चुकी है।

अभी भी बचाव कार्य जारी है, लेकिन कई बार रेस्कयू के दौरान चमत्कार भी देखने को मिला है। जिसके बारे में जानकर यकीन करना भी मुश्किल होगा।

 

Turkey earthquake दरअसल, मलबे में दबे पति पत्नी को जीवित निकाला गया है। भूकंप आने के 13 दिनों बाद ये हैरान करने वाली चमत्कार देखने को मिला है। दंपति ने अपना बच्चा खो दिया है। रिपोर्ट के अनुसार, भूकंप आने के 13 दिन यानी 450 घंटे बाद हेते प्रांत की राजधानी अंताक्या में मलबे में दबे पति-पत्नी और उनके बच्चे को बाहर निकाला गया।

 

पति पत्नी की पहचान समीर मुहम्मद अक्कार और उनकी पत्नी रागदा के रूप में हुई। वहीं 12 साल के बच्चे को भी ​निकाला गया। तीनों को निकालने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां बाद में उनके बेटे की मौत हो गई। इन नई मौतों के साथ तुर्किये-सीरिया के भूकंप में मरने वालों का आंकड़ा 46 हजार को पार कर गया।

Back to top button