India

जून महीने में 12 दिन बैंक रहेंगे बंद, चेक करें छुट्टियों की लिस्ट

अगर आप जून के महीने में बैंक (Bank) जाने का प्लान बना रहे हैं, तो आपको छुट्टियों की जानकारी जरूर होनी चाहिए। जून के महीने में देश के कई शहरों में कुछ निश्चित दिनों के दौरान बैंक शाखाएं बंद रहेंगी।

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के अवकाश कैलेंडर के अनुसार, जून 2023 में कुल 12 दिन बैंक बंद रहेंगे। इन छुट्टियों में सभी रविवार के साथ ही दूसरे और चौथे शनिवार शामिल होते हैं, जब बैंक आम तौर पर बंद रहते हैं।

महीने में राजा संक्रांति, रथ यात्रा, YMA Day, खर्ची पूजा, बकरीद ईद और ईद-उल-अजहा के कारण बैंकों में अवकाश रहेगा। ये छुट्टियां सांस्कृतिक, धार्मिक या क्षेत्रीय महत्व रखती हैं। इनके अलावा 4, 10, 11, 18, 24 और 25 जून को रविवार और दूसरे-चौथे शनिवार की वजह से बैंक बंद रहेंगे। आपके राज्य या क्षेत्र में कितने दिन बैंक बंद रहेंगे, यह जानने के लिए आप आरबीआई की ओर से जारी हॉलिडे लिस्ट (June 2023 bank holidays list) जरूर चेक कर लें।

जून 2023 में बैंक अवकाश की छुट्टी

4 जून, 2023: रविवार।

10 जून 2023 : दूसरा शनिवार।

11 जून, 2023: रविवार।

15 जून, 2023: मिजोरम और ओडिशा में राजा संक्रांति के कारण बैंक बंद रहेंगे।

18 जून, 2023: रविवार।

20 जून, 2023: रथ यात्रा के कारण ओडिशा में बैंक बंद रहेंगे।

24 जून 2023: चौथा शनिवार।

25 जून, 2023: रविवार।

26 जून, 2023: खर्ची पूजा के कारण त्रिपुरा में बैंक बंद रहेंगे।

28 जून, 2023: ईद-उल-अजहा केरल, महाराष्ट्र और जम्मू और कश्मीर में बैंक बंद करने का संकेत देता है।

29 जून 2023: ईद-उल-अजहा के मौके पर दूसरे राज्यों में बैंक बंद रहेंगे।

30 जून, 2023: रीमा ईद-उल-अजहा के कारण मिजोरम और ओडिशा में बैंक बंद रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button