IndiaHealth

बड़ी खबर: हेड कांस्टेबल की गोली मारकर हत्या

छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले से एक बड़ी खबर सामने आ रही है जहां सशस्त्र बल के एक हेड कांस्टेबल की रविवार को उसके मातहत काम करने वाले एक जवान ने कथित तौर पर गोली मारकर हत्या कर दी। एक पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी। पुलिस अधीक्षक शलभ सिन्हा ने बताया कि यह घटना कांकेर में एक सरकारी कॉलेज में सुबह के समय में हुई।

जहां जिले की भानुप्रतापपुर विधानसभा सीट पर हाल ही में हुए उपचुनाव के लिए बनाए गए स्ट्रॉन्ग रूम की सुरक्षा में सीएएफ की 11वीं बटालियन तैनात थी। सिन्हा के मुताबिक, प्रारंभिक सूचना के हिसाब से कांस्टेबल पुरुषोत्तम सिंह और हेड कांस्टेबल सुरेंद्र भगत के बीच किसी बात को लेकर बहस हो गई, जिसके बाद सिंह ने इसास राइफल से कथित तौर पर गोली चला दी।

Back to top button