India

पहले ही प्रयास में जज बन गया ये गांव का लाल, गांव में पहुंचते ही जश्न शुरू

जहानागंज थाना क्षेत्र के सेवटा गांव निवासी होनहार नित्यानंद त्यागी ने भी पीसीएस जे की परीक्षा में सफलता हासिल की है। उन्हें प्रदेश में 254वां स्थान मिला है। उनकी सफलता से गांव में जश्न का माहौल है।

परिजनों व शुभचिंतकों ने मिठाइयां बांटकर खुशी का इजहार किया। नित्यानंद त्यागी की प्रारंभिक शिक्षा गांव के प्राथमिक विद्यालय में हुई। इसके बाद इंटर की पढ़ाई नवोदय विद्यालय जीयनपुर से की। बारहवीं के बाद स्नातक व एलएलबी की पढ़ाई के लिए वह दिल्ली विश्वविद्यालय चले गए।

इसके बाद नित्यानंद पीसीएस जे की परीक्षा तैयारी में जुट गए। पहले प्रयास में ही उन्हें सफलता मिल गई। नित्यानंद त्यागी के पिता संजय राम किसान हैं। माता मंती देवी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता हैं। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता के साथ ही गुरुजनों और मित्रों को दिया है। इधर, नित्यानंद की सफलता की खबर गांव में पहुंचते ही जश्न शुरू हो गया। ग्रामीणों ने गुरुवार को सम्मान समारोह आयोजित कर नित्यानंद का स्वागत किया।

Back to top button