
FIR filed against AAP senior leader Saurabh Bhardwaj, MLA Jarnail Singh
AAP के वरिष्ठ नेता सौरभ भारद्वाज, विधायक जरनैल सिंह के खिलाफ एफआईआर दर्ज
दिल्ली के तिलक नगर इलाके में दिल्ली पुलिस के हेड कांस्टेबल के साथ कथित मारपीट और बदसलूकी के मामले में पुलिस ने कड़ा रुख अपनाया है. दिल्ली पुलिस ने आम आदमी पार्टी (AAP) के वरिष्ठ नेता सौरभ भारद्वाज, विधायक जरनैल सिंह और पार्टी कार्यकर्ताओं के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है. इस मामले में साहिब सिंह के खिलाफ भी केस दर्ज किया गया है. दिल्ली पुलिस के अनुसार, पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बीते दिन तिलक नगर का दौरा किया था. इस दौरान दिल्ली पुलिस का हेड कांस्टेबल सादे कपड़ों में तैनात था और स्थिति पर नजर रखते हुए मोबाइल से वीडियो रिकॉर्डिंग कर रहा था











