
जालंधर, एच एस चावला।
महानगर जालंधर के पूर्व मेयर एवं भाजपा पंजाब प्रदेश के उपाध्यक्ष राकेश राठौर के निवास पर भाजपा कोर ग्रुप की बैठक हुई, जिसमें भाजपा प्रदेश संगठन मंत्री श्रीनिवासुलू , प्रदेश महामंत्री एवं भाजपा जालंधर शहरी के प्रभारी सुभाष शर्मा , प्रदेश महामंत्री राजेश बागा , भाजपा जिला अध्यक्ष सुशील शर्मा , पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं निकाय चुनावों के प्रभारी तीक्ष्ण सूद , पूर्व कैबिनेट मंत्री मनोरंजन कालिया , पूर्व विधायक सरबजीत सिंह मक्कड़ , प्रदेश सचिव अनिल सच्चर , प्रदेश प्रवक्ता महेंद्र भगत , पूर्व मेयर सुनील ज्योति , पूर्व जिलाध्यक्ष रमन पब्बी , जिला महामंत्री राजीव ढींगरा ने मुख्य रूप से शिरकत की।
भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश राठौर ने प्रदेश संगठन मंत्री श्री श्रीनिवासुलू का अपने निवास स्थान पर पहुंचने पर स्वागत किया। इस बैठक में जालंधर शहरी के विभिन्न राजनीतिक समीकरणों पर विस्तार पूर्वक चर्चा की गई तथा आगामी कार्यक्रमों के बारे में रूपरेखा तैयार करते हुए पार्टी की अगली रणनीति बनाई गई।
इस मौके युवा मोर्चा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सनी शर्मा, जिला मीडिया इंचार्ज अमित भाटिया, हरजिंदर सिंह बाबू अरोड़ा, आकाश राठौर, दविंदर कालिया, मनीष विज, हरविंदर सिंह गोरा, संजीव शर्मा मनी, दिनेश शर्मा, विश्व महेंद्र, वरुण नागपाल, नरेश दीवान, कुणाल गोस्वामी, रोहित वत्स, कुलवंत शर्मा, अनुज शारदा, रविंदर मेहरा, जया कल्याण, राजन शर्मा, पियूष भगत, लकी वर्मा, भरत मल्होत्रा, नितिन बहरोल सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।







