EducationJalandhar

जालंधर: डेविएट के छात्र को तेजधार हथियार से काटा: छात्रों ने कॉलेज के बाहर किया हंगामा

  जालंधर शहर में डीएवी संस्था के इंजीनियरिंग कालेज डेविएट में छात्रों ने हड़ताल कर दी है। छात्र कबीर नगर में कॉलेज के गेट पर धरने पर बैठे। कॉलेज के एक छात्र पर कुछ अज्ञात लोगों ने तेजधार हथियारों से हमला करने के बाद से छात्रों में रोष है। घायल छात्र को एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। छात्रों ने ऐलान किया है कि हमलावरों की गिरफ्तारी न होने तक वे धरने से नहीं उठेंगे।

 

डेविएट कालेज के छात्र भरत पर रात को किन्हीं अज्ञात लोगों ने तेजधार हथियारों से हमला कर दिया था। भरत बिहार की राजधानी पटना का रहने वाला है। डीएवी इंजीनियरिंग कॉलेज में फाइनल ईयर का छात्र है। भरत की हालत गंभीर बनी हुई है और उसे जालंधर के एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button