Jalandhar

जालंधर में लड़कों ने 2 लड़कियों जबरन कार में बैठाने की कोशिश, हल्ला मचाने पर लड़के फरार

जालंधर में दो लड़कियों के साथ सरेराह बदसलूकी की घटना सामने आई है। विरोध करने पर लड़कियों को बीच रोड पर मनचलों ने पीटा है। इस दौरान मौके पर पहुंची पुलिस ने लड़कों को भाग जाने दिया।

मामला नकोदर रोड का है। पीड़ित लड़कियों के मुताबिक पीपीआर मार्केट से जब दोनों लड़कियां अपने स्कूटी से निकली तो उनके पीछे एक कार लग गई। कार में बैठे लड़के उनके बारे में गलत बातें कर रहे थे। इस दौरान लड़कियों ने पुलिस हेल्प लाइन पर फोन किया।

लड़कियों ने स्कूटी भगाकर श्री गुरु रविदास चौक पहुंची तो पीछे कार चालक लड़के ने उन्हें आगे से रोक लिया। कार से उतर कर लड़के ने लड़की को अपनी कार में बैठाना चाहा। इतने में दूसरी लड़की ने शोर मचाना शुरू कर दिया। इस दौरान लोग इकट्ठा हो गए, लोगों को इकट्ठा देखकर लड़के भाग गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button