JalandharPunjab

NRI परिवार ने मोंटू सभरवाल के जरिए बेजुबान जानवरों की सेवा हेतु 60 हज़ार की सहायता राशि दी

जालंधर, एच एस चावला।

बेसहारा लोगों को सहारा देना जहां सच्ची मानवता की सेवा है, वहीं बेजुबान जानवरों की संभाल करना भी उत्तम व सराहनीय कार्य है। ऐसी सेवा पुलिस लाईन जालंधर में स्थित संस्था “पीपल फॉर एनिमल्स” द्वारा की जा रही है।

इस संस्था द्वारा किए जा रहे कार्य से प्रभावित होकर UK में रहने वाले NRI सुरिंदर सिंह निज्जर के परिवार द्वारा 60 हजार रुपए की सहायता दी गई। ये राशि दीप नगर से आम आदमी पार्टी के युवा नेता मोंटू सभ्रवाल के प्रयासों द्वारा इस संस्था को दी गई।

गौरतलब है कि “पीपल फॉर एनिमल्स” नाम से जाने जानी वाली इस संस्था द्वारा दुर्घटना की शिकार हुई गायों तथा बीमार जानवरों का इलाज करवाया जाता है। NRI सुरिंदर सिंह के छोटे भाई मलकीत सिंह तथा मोंटू सभ्रवाल ने पुलिस लाइन स्थित संस्था के अस्पताल में जाकर उन्हें 60 हजार रुपए की राशि भेंट की। इस महान कार्य के लिए संस्था द्वारा उनका आभार व्यक्त किया गया।

इस सबंध में जानकारी देते हुए आप नेता मोंटू सभ्रवाल ने बताया कि NRI परिवार द्वारा उन्हें आगे भी और सहायता देने का आश्वासन दिया गया है। उन्होंने NRI सुरिंदर सिंह निज़्जर के परिवार तथा छोटे भाई मलकीत सिंह का इस सराहनीय कार्य के लिए धन्यवाद किया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button