EntertainmentIndia

ट्रेनों में बिना पैंट पहने चढ़ गए महिलाएं और पुरुष, यह सच है

ट्रेन में कभी न कभी आपने भी सफर किया होगा। आपको ट्रेनों में विभिन्न संस्कृति और बोली बोलने वाले लोग भी मिलते होंगे। लेकिन एक ऐसी घटना सामने आई है, जहां महिलाएं बिना पैंट पहने ही ट्रेनों में चढ़ गईं। आपको पढ़कर हैरानी तो होगी लेकिन यह सच है।

 

No Trousers Tube Ride 2023 | What's On | London On The Inside

दरअसल मामला लंदन का है। यहां रविवार को ट्यूब का अलग ही नजारा देखने को मिला। भारी संख्या में महिलाएं और पुरुष ट्यूब में बिना पैंट पहने नजर आए। लंदन में अंडरग्राउंड मेट्रो को ट्यूब कहा जाता है। लोगों ने जूते और बाकी कपड़े तो पहन रखे थे लेकिन पैंट नहीं पहनी थी। लोग यहां नो ट्राउजर्स डे मना कर रहे थे। ये लगातार 12वां साल था, जब ट्यूब में नो ट्राउजर्स इवेंट मनाया गया। लंदन में ये कार्यक्रम स्टिफ अपर लिप सोसाइटी ने आयोजित कराया था। जिसकी शुरुआत 2002 में न्यूयॉर्क में हुई थी। इसके बाद दुनिया के बाकी हिस्सों में भी इसको सेलिब्रेट किया जाने लगा।

 

हैरानी की बात यह है कि इस आयोजन का कोई खास मकसद नहीं था। ये सिर्फ मौज-मस्ती के लिए किया गया था।

Back to top button