JalandharPunjab

अगर पब्लिक का सहयोग मिले तो क्राइम को जड़ से खत्म किया जा सकता है – ACP बबनदीप सिंह/SHO भूषण कुमार

कैंट के धार्मिक स्थलों का किया दौरा , प्रबंधकों को परिसर के अंदर व बाहर CCTV कैमरे लगवाने के लिए कहा

जालंधर कैंट, एच एस चावला।

पुलिस तो अपनी डियूटी कर रही है लेकिन अगर पब्लिक का सहयोग मिले तो क्राइम को जड़ से खत्म किया जा सकता है। इन शब्दों का प्रगटावा ACP कैंट बबनदीप सिंह व SHO कैंट भूषण कुमार ने GINDIANEWS के प्रतिनिधि से बातचीत करते हुए किया।

गौरतलब है कि ACP कैंट बबनदीप सिंह व SHO कैंट भूषण कुमार पूरी तनदेही से अपनी डियूटी निभा रहे हैं। कड़कती गर्मी में भी इन्हें अपनी पुलिस फोर्स के साथ इलाके में फ्लैग मार्च, रूटीन चैकिंग व क्षेत्र का दौरा करते हुए देखा जा सकता है।

आज इन दोनों पुलिस अधिकारीयों ने अपनी पुलिस फोर्स के साथ कैंट के धार्मिक स्थलों का दौरा करते हुए वहां की सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया। उन्होंने धार्मिक स्थलों की प्रबंधक कमेटी के सदस्यों को परिसर के अंदर व बाहर CCTV कैमरे लगवाने के लिए कहा।

इस मौके ACP कैंट बबनदीप सिंह व SHO कैंट भूषण कुमार ने कैंट वासियों से भी अपील की वह अपने घरों व दुकानों के बाहर भी CCTC कैमरे लगवाएं ता जो इलाके में हो रही गतिविधियों पर नज़र रखी जा सके।

Back to top button